GMCH STORIES

जयपुर मिलिट्री स्टेशन में गर्भ संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ

( Read 1171 Times)

04 Apr 26
Share |
Print This Page

जयपुर मिलिट्री स्टेशन में गर्भ संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ

जयपुर |    गर्भ संस्कार कार्यक्रम का सफल शुभारंभ 4 अप्रैल 2026 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में किया गया। ‘मातृत्व से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं  के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन तथा स्वस्थ एवं सुसंस्कृत पालन-पोषण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन को सम्मिलित किया गया।

            यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य आयोजन सप्त शक्ति ऑडिटोरियम  में संपन्न हुआ तथा विभिन्न स्टेशनों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक साथ सहभागिता की। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ताओं में सीनियर   गाइनोकोलॉजिस्टस एवं गर्भ संस्कार के क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञ शामिल रहे। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से 1000 से अधिक परिवारों ने भाग लिया,  जो मातृत्व सम्बन्धित देखभाल के प्रति बढ़ती जागरूकता और महत्व को दर्शाता है।

            इस पहल का उद्देश्य गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिलाओं के शारीरिक, भावनात्मक तथा मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी समग्र देखभाल को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, यह पहल अभिभावक बनने की योजना बना रहे व्यक्तियों और परिवारों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक के रूप में भी कार्य करेगा  और उन्हें जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा।

            यह प्रयास हमारे परिवारों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा मार्गदर्शन के साथ एकीकृत करके, गर्भ संस्कार कार्यक्रम स्वस्थ माताओं और बच्चों के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, साथ ही परिवारों को अभिभावकता की ओर उनके सफर में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा ।

            सप्त शक्ति कमांड ने सभी रैंकों और परिवारों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पारिवारिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और सभी के कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like