GMCH STORIES

अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर भाजपा एससी मोर्चा की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

( Read 501 Times)

08 Apr 26
Share |
Print This Page

अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर भाजपा एससी मोर्चा की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश एवं जिला स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक  मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राजेश रायपुरिया तथा संभाग संयोजक सुरेश मालवीय शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़
की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया ने भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान हेतु किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संभाग संयोजक सुरेश मालवीय ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए एससी मोर्चा द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की तथा मोर्चा को संगठन की एक महत्वपूर्ण और मजबूत कड़ी बताया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में देहात जिला महामंत्री ललित सिंह झाला सहित संभाग के सभी जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोशन वसीटा ने किया तथा अंत में धन्यवाद गोपाल सालवी द्वारा ज्ञापित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like