GMCH STORIES

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” में सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

( Read 776 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” में सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. श्रद्धा गट्टानी

उदयपुर। बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की ओर से आयोजित वर्कप्लेस विज़िट होस्ट एवं बीसीआई टूरिज्म सेक्रेटरी स्वाति सरूपरिया के वर्कप्लेस, उमरड़ा स्थित “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली को समझने और आपसी नेटवर्किंग को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विज़िट्स के माध्यम से सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की व्यावहारिक जानकारी मिलती है, जिससे नए अवसरों को पहचानने में मदद मिलती है।

ट्रेज़रर एवं होस्ट स्वाति सरूपरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि “एस्सेंशिया लग्ज़री रिसॉर्ट एंड स्पा” की नींव वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान रखी गई थी और यह आज एक प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी प्रॉपर्टी के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने विज़िट के दौरान रिसॉर्ट की सुविधाओं, सेवाओं और मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तृत जानकारी साझा की।

सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि इस वर्कप्लेस विज़िट के माध्यम से प्रतिभागियों को रिसॉर्ट मैनेजमेंट, सेवाओं और संचालन की व्यावहारिक जानकारी मिली।

जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन के सदस्यों के बीच समन्वय, सहयोग और सीखने की भावना को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, ट्रेजरर स्वाति सरूपरिया, सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग, एस.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर अभय सिंघवी, उर्वशी सिंघवी, एग्जीक्यूटिव मेम्बर प्रियंका कोठारी, एग्जीक्यूटिव मेम्बर विनीता मोदी, जीएम स्वप्न कुमार दास उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like