GMCH STORIES

ग्राम रथ से गांवों में जागरूकता की नई लहर

( Read 404 Times)

05 May 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथ से गांवों में जागरूकता की नई लहर

     जैसलमेर। राज्य सरकार की पहल पर संचालित एलईडी मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रूप से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रहा है। यह अभियान गांव-गांव पहुंचकर आमजन, विशेषकर किसानों और पशुपालकों को योजनाओं की उपयोगी जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

     मंगलवार को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के खुहड़ी, धोबा, अडबाला, जानरा, कोटड़ी एवं छतांगढ़ तथा पोकरण क्षेत्र के उजला, जैमला, गड्डी, मोडरड़ी एवं चौक ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचा। रथ के आगमन पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ध्यानपूर्वक देखी।

      इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उपस्थित ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं में आवेदन व पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई।

      ग्राम रथ के जरिए ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है, जिससे जानकारी सरल और सहज रूप में लोगों तक पहुंच रही है। इस पहल से ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।

   अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी इससे वंचित न रहे। आगामी दिनों में भी यह अभियान जिले के अन्य गांवों में जारी रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like