GMCH STORIES

लोक सगीत संध्या का भव्य एवं शानदार आयोजन सोमवार, 11 मई को

( Read 407 Times)

09 May 26
Share |
Print This Page

जैसलमेर  प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) आकाशवाणी जैसलमेर के तत्वावधान में ’’आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष ’’सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार, 11 मई को सायंकाल 700 बजे आकाशवाणी परिसर, जैसलमेर में भव्य एवं शानदार लोक संगीत संध्या का आयोजन रखा गया है।

लोक संगीत संध्या के दौरान जैसलमेर जिले के मूलसागर निवासी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार पद्मश्री तगाराम भील और अपानाथ पार्टी जोधपुर के सुप्रसिद्व लोक कलाकारो द्वारा लोक संगीत लोकवाद्य से ओतप्रौत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

यह जानकारी आकाशवाणी केन्द्र, जैसलमेर के कार्यक्रम प्रमुख रामजीलाल मीना एव सहायक निदेशक रमेशचन्द्र जुनवाल ने दी। उन्होंने जिले के सभी संगीत प्रेमियो और आमजन से आग्रह किया हैं कि वे लोक संगीत सध्या के अवसर पर अधिकाधिक संख्या मे पहुंच कर इस सुरमई सांझ का पूरा-पूरा आनन्द उठावे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like