GMCH STORIES

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत आयोजन ’’जन भागीदारी-सबसे दूर सबसे पहले

( Read 412 Times)

18 May 26
Share |
Print This Page

जैसलमेर। अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशो की पालना में 18 मई से 25 मई तक की अवधि के लिए जनजाति ’’गरिमा उत्सव का आयोजन जाएगा।

इस उत्सव में ’’जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले ’’ अभियान के तहत जिले में धरती आभा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अन्तर्गत चयनित 28 गांवों में स्थापित आदि सेवा केन्द्रों पर लाभार्थी शिविरों का आयोजन होगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जैसलमेर रश्मि रानी ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर बताया कि जनजाति गरिमा उत्सव के सफल आयोजन, सत्त मॉनिटरिंग, संबंधित गतिविधियो एवं सूचना आदान-प्रदान करने के लिए जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सांन्दू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक नोडल अधिकारी संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी एवं ग्राम नोडल अधिकारी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी/आदि सेवा केन्द्र प्रभारी अधिकारी लगाये गये है।

आदेश के अनुसार 18 मई को अभियान का शुभारम्भ एवं अधिकारियो का प्रशिक्षण आयोजन हुआ। इसी प्रकार 19 से 25 मई तक संतृप्तिकरण एवं स्वास्थ्य शिविरों का चयनित गांवो के आदि सेवा केन्दों में होगा, जिसका नोडल विभाग स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास होगा इसमे योजनाओं के लाभ का वितरण होगा एवं लोगो के स्वास्थ्य की जांच होगी। 21 मई को ग्राम भ्रमण गतिविधि होगी इसके उत्तरदायी आदि कर्मयोगी/सहयोगी/एनजीओ होंगे, वे कैम्प में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। 21 से 23 मई तक जनसुनवाई होगी जिसमें लोगों की शिकायतों का निवारण एव पात्रता का सत्यापन किया जाएगा जिसके उत्तरदायी आदि सेवा केन्द्र के प्रभारी होंगे। 24 मई को दस्तावेजीकरण गतिविधि होगी, इस कार्यक्रम मे सफलता की कहानी तैयार की जाएगी जिसके उत्तरदायी ग्राम, ब्लॉक एवं जिला नोडल अधिकारी होंगे। इसी क्रम मे 25 मई को अभियान का समापन होगा एवं मीडिया संवाद होगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे अभियान के दौरान उन्हें सौंपे गये कार्यो का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करना सुनिश्चित करावें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like