GMCH STORIES

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों की सुरक्षा कवच, श्रीमती तीजों को मिला आर्थिक संबल

( Read 222 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों की सुरक्षा कवच, श्रीमती तीजों को मिला आर्थिक संबल

          जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में अनेक प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। पंचायत समिति सांकड़ा की ग्राम पंचायत गोमट में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से लाभान्वित एक पशुपालक परिवार की कहानी ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।

         ग्राम गोमट निवासी श्रीमती तीजों धर्मपत्नी श्री टीकूराम का परिवार मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर है। पशुधन ही उनके परिवार की आय और आजीविका का प्रमुख साधन है। कुछ समय पूर्व उनके एक बीमित पशु की आकस्मिक मृत्यु हो गई, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे। पशु की मृत्यु से हुए नुकसान की भरपाई करना उनके लिए कठिन प्रतीत हो रहा था।

          किन्तु मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशु का बीमा होने के कारण उन्हें राहत मिली। श्रीमती तीजों ने नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर दावा आवेदन किया। पशुपालन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें 24 हजार रुपये की क्लेम राशि प्रदान की गई। यह राशि उनके लिए कठिन समय में बड़ी सहायता साबित हुई और परिवार को आर्थिक मजबूती मिली।

          श्रीमती तीजों ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी योजना है। पशुओं की आकस्मिक मृत्यु जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों में यह योजना आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है तथा पशुपालकों को संकट की घड़ी में सहारा देती है। उन्होंने अन्य पशुपालकों से भी अपने पशुओं का बीमा करवाकर इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने की अपील की।

          ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती तीजों ने राज्य सरकार एवं पशुपालन विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मविश्वास प्रदान करने के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय को भी सुरक्षा प्रदान कर रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like