GMCH STORIES

पीएम किसान  योजना में पात्र किसान लाभार्थियों के खाते में 23 वीं किश्त का हुआ हस्तान्तरण

( Read 371 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page
पीएम किसान  योजना में पात्र किसान लाभार्थियों के खाते में 23 वीं किश्त का हुआ हस्तान्तरण

        जैसलमेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दोपहर तारकेश्वर हुगली (पश्चिम बंगाल ) से पीएम किसान योजना की 23 वीं किश्त का लाभार्थी किसानों के खातों में हस्तान्तरित की। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित हुआ जिसको किसानों ने उत्साह से देखा। योजना में साल में 3 बार 2-2 हजार रुपए की राशि किसानों को दी जाती है।

        जिला स्तरीय कार्यक्रम डीओआईटी के वी.सी.कक्ष में हुआ। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू, प्रबंध निदेशक सहकारिता ओमपाल सिंह भाटी, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ.जे.आर. भाखर के साथ ही किसानगण उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like