GMCH STORIES

माय भारत द्वारा ’’ईच वन टीच वन’’थीम पर गड़ीसर पर हुआ योग गतिविधियों का आयोजन

( Read 513 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

माय भारत द्वारा ’’ईच वन टीच वन’’थीम पर गड़ीसर पर हुआ योग गतिविधियों का आयोजन

        जैसलमेर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत जैसलमेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ’’ईच वन टीच वन’’ थीम के तहत जिले में विभिन्न योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मूल उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक अन्य व्यक्ति को योग सिखाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों ने युवा मंडलों तथा सामुदायिक स्थलों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए।

     युवा अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवकों ने गडीसर झील पर लोगों को योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को भी योग सिखाने का संदेश दिया। ष्योग 365ष् के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रतिभागियों ने वर्षभर योग गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला युवा अधिकारी जैसलमेर के मार्गनिर्देशन में किशन घाट युवक मंडल, गांधी कॉलोनी युवा मंडल एवं अमर सागर युवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like