GMCH STORIES

पुलिस जुल्मों और समय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन शराब की दुकानों बंद

( Read 510 Times)

15 Feb 26
Share |
Print This Page
पुलिस जुल्मों और समय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन  शराब की दुकानों बंद

कोटा।  शराब व्यापारियों की  एसोसिएशन राज लिकर वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले पुलिस जुल्मों और शराब की दुकानों का समय बढ़ाने की मांग को लेकर जयपुर में   शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद करने का निर्णय लिया है।
शराब व्यापारियों की  एसोसिएशन राज लिकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने डिजिटल भास्कर पत्रिका को जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन ने जयपुर शहर में  अपनी मांगो को लेकर सोमवार से सभी शराब की दुकान अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जयपुर शहर के सभी शराब ठेकेदार घरों से दुकानों की चाबी साथ लेकर सवेरे आबकारी विभाग पहुंचेंगे जहां अपनी मांगो को लेकर डीईओ को आबकारी आयुक्त के नाम ज्ञापन देंगे।
आबकारी विभाग के जवाब पर हम आगे का निर्णय लेंगे।
 जयपुर शहर में  लगभग 350 शराब दुकानें हैं, इन सभी दुकानों को सोमवार  को अनिश्चितकालीन बंद  रख कर शराब व्यापारियों अपना विरोध दर्ज कराएंगे।    कोटा शराब ठेकदार यूनियन के नेता विनोद पारेता ने डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन ने  जयपुर में शराब की दुकानों को अनिश्चितकालीन बंद करने का निर्णय लिया है। पारेता ने बताया कि जयपुर  मैं शराब की दुकानों के  अनिश्चितकालीन बंद के बाद  भी मांगो को नहीं माना तो अगला कदम पूरे राजस्थान की शराब की दुकानों को अनिश्चितकालीन बंद करने का होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like