GMCH STORIES

पीसीसीएम ने रेल मंडल दौरे के दौरान वाणिज्यिक सिस्टम को देख आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

( Read 657 Times)

15 Feb 26
Share |
Print This Page

पीसीसीएम ने रेल मंडल दौरे के दौरान वाणिज्यिक सिस्टम को देख आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अरविंद कुमार रजक ने अपने कोटा मंडल के निरीक्षण के दौरान वाणिज्य विभाग की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं अनुबंध-प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य मंडल में संचालित वाणिज्यिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए निगरानी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना था।
निरीक्षण के दौरान खानपान, पार्किंग, पार्सल, सफाई, पे-एंड-यूज़ तथा व्यय से संबंधित विभिन्न वाणिज्यिक अनुबंधों की समीक्षा की गई। अनुबंधों की प्रगति, अनुपालन एवं निरीक्षण विवरण की सतत मॉनिटरिंग को सरल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विकसित एकीकृत ई-पोर्टल/ऐप का शुभारंभ प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विभिन्न अनुबंधों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति को संक्षिप्त ‘‘एट-ए-ग्लांस’’ स्वरूप में उपलब्ध कराएगा, जिससे समयबद्ध निगरानी एवं नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अरविंद कुमार रजक ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से अनुबंध-प्रबंधन प्रणाली अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बन सकेगी। उन्होंने आवश्यक संशोधनों एवं तकनीकी उन्नयन के साथ इस प्रणाली को भविष्य में क्षेत्रीय स्तर पर विस्तारित करने के संकेत भी दिए।
निरीक्षण क्रम में उन्होंने मंडल की प्रमुख वाणिज्यिक इकाइयों, गुड्स साइडिंग, बुकिंग कार्यालय, यार्ड तथा पार्सल कार्यालय आदि का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विनोद कुमार मीना, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर कुमार पटेल एवं श्री गजेन्द्र कुमार त्रिवेदीए, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री जितेन्द्र सिंह सोहल एवं श्री अमित वर्मा  सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like