GMCH STORIES

प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने चंद घंटों में गणेश नगर में महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का  किया खुलासा, हत्यारा गिरफ्तार 

( Read 1303 Times)

23 Mar 26
Share |
Print This Page
प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने चंद घंटों में गणेश नगर में महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का  किया खुलासा, हत्यारा गिरफ्तार 

कोटा । कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गणेश नगर में हुई महिला श्रीमती बृजेश शर्मा पत्नी हरि प्रकाश शर्मा की हत्या पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती इसलिए थी क्योंकि यह ब्लाइंड मर्डर केस था। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव  कड़ी मेहनत और सूझबूझ से  चंद घंटों में गणेश नगर में हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर इंदिरा गांधी नगर डीसीएम निवासी 37 वर्षीय पुखराज पुत्र पुत्र रमेश चंद  हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान एवं आरोपी से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि मृतका द्वारा विभिन्न व्यक्तियों को ब्याज पर धन दिया जाता था जिसके चलते उसका कई लोगों से आर्थिक लेन-देन था। इसी परिप्रेक्ष्य में आरोपी का भी मृतका के यहां आना-जाना था तथा उसके साथपैसों को लेकर विवाद एवं मतभेद उत्पन्न हो गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा मृतका के पास रखी नकदी एवं आभूषणों की जानकारी पूर्व से ही प्राप्त कर ली गई थी। इसी लालच एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। दृष्टया यह भी प्रतीत होता है कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने एवं वारदात को छिपाने के उद्देश्य से घर में रखे नकदी, जेवरात एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ ले जाकर लूट का स्वरूप देने का प्रयास किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like