कोटा। शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस इंस्पेक्टर रामकिशन गोदारा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटा पुलिस ने थाना भीमगंजमंडी क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने और उनके उपयोग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन एवं पुलिस उप-अधीक्षक डॉ पुनम के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थाना भीमगंजमंडी के थानाधिकारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में गठित टीम ने 8 अप्रैल को गश्त के दौरान अजय आहुजा पार्क के पास संदिग्ध गतिविधि करते एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान उर्फ गोलू (31 वर्ष) निवासी नेहरू नगर, कोटा के रूप में हुई है, जो थाना भीमगंजमंडी का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और संभावित वारदातों को लेकर गहन जांच जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम
रामकिशन गोदारा (थानाधिकारी)
जनकराम (ASI)
सियाराम (ASI)
प्रवीण (कांस्टेबल)
हेमंत (कांस्टेबल)