GMCH STORIES

प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार 

( Read 294 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page
प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार 

कोटा।प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरके पुरम थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ छापा मार कार्यवाही कर दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार किया है।
 पहली कार्रवाई: शंकराचार्य सर्किल, टैगोर नगर
थाना आर.के.पुरम पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी बाबूलाल गुर्जर (30) निवासी महावीर नगर विस्तार को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से:
41 पव्वे नींबू देशी मदिरा
8 पव्वे Globus Green
34 पव्वे सादा देशी शराब
 कुल 83 पव्वे अवैध शराब ₹8,460 बिक्री रकम बरामद की है।
 दूसरी कार्रवाई: बॉम्बे योजना ई सेक्टर
इसी दिन पुलिस ने सरकारी स्कूल के पीछे पानी की टंकी के पास कार्रवाई करते हुए सत्यनारायण मीणा (50) निवासी रोझड़ी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से:
61 पव्वे नींबू देशी मदिरा
 ₹1,120 नकदी बरामद की है।
 पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना आर.के.पुरम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कोटा पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like