GMCH STORIES

आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा अचानक पहुंचे अन्नपूर्णा रसोई पर स निरीक्षण में मिली खामियां, संचालक को नोटिस

( Read 652 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा  अचानक पहुंचे अन्नपूर्णा रसोई  पर स  निरीक्षण में मिली खामियां, संचालक को नोटिस

कोटा। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने शुक्रवार को रामचरण धर्मशाला के पास स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। संचालन में खामियां पाए जाने पर आयुक्त ने संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

नियमों के अनुसार सुबह 8 बजे से रसोई का संचालन प्रारंभ हो जाना चाहिए लेकिन आयुक्त मेहरा सुबह करीब 10 बजे वहां पहुंचे, तब वहां भोजन तैयार हो रहा था। भोजन में देरी के कारण वहां कोई लाभार्थी भी नहीं मिला। सफाई व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। विगत दिनों काटे गए लाभार्थियों के कूपन जांचने का प्रयास किया तो कम्प्यूटर भी खराब मिला। पूछने पर संचालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इस पर आयुक्त मेहरा ने उपायुक्त जवाहर लाल जैन और अन्नपूर्णा रसोई प्रभारी महावीर सिंह सिसौदिया को रसोई संचालक को नोटिस जारी करने तथा विगत दिनों रसोई पर काटे गए कूपनों की जांच करने तथा गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like