GMCH STORIES

भीमगंजमंडी क्षेत्र में नाले पर बनी दुकान को तोड़ने की चेतावनी देकर भूला  नगर निगम,निगम अधिकारियों को याद दिलाने के लिए लिखेंगे पत्र

( Read 388 Times)

06 May 26
Share |
Print This Page
भीमगंजमंडी क्षेत्र में नाले पर बनी दुकान को तोड़ने की चेतावनी देकर भूला  नगर निगम,निगम अधिकारियों को याद दिलाने के लिए लिखेंगे पत्र

कोट। कोटा शहर में नगर निगम कई बार अतिक्रमणों को तोड़ने के लिए लाल निशान लगाकर  और दो चार दिन में उस अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी देकर भूल जाता है जबकि जिस क्षेत्र में अतिक्रम तोड़ने की चेतावनी दी जाती है वहां के स्थानीय लोग उस बात को नहीं भूलते है और कई बार स्थानीय नागरिक निगम को पत्र लिखकर याद दिलाने का काम करते है।ऐसा ही एक मामला कोटा शहर के भीमगंजमंडी क्षेत्र के कांग्रेस नेता राकेश सोरल की बिल्डिंग के सामने लगभग तीन चार दुकानदारों ने सरकार नाले पर कब्जा कर लगभग दस से पंद्रह फीट तक की जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है।पिछले माह कोटा नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता यहां शिकायत पर अतिक्रमण हटाने आया था उस समय निगम के कनिष्ठ अभियंता राहुल मीणा ने इन दुकानदारों को अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था और इस वार्ड के निगम जमादार को पाबंद किया था कि इन सभी को अतिक्रमण हटाने के लिय नोटिस जारी कर और इन अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जाए। निगम के कनिष्ठ अभियंता राहुल मीणा ने इन दुकानदारों से यह भी कहा था कि इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी लेकिन अभी तक अतिक्रमण हटाया नहीं गया है इस बार अतिक्रमण नहीं हत्या  तो निगम अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक माह गुजर गया लेकिन निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता दुबारा यहां नहीं आया । स्थानीय लोगों ने निगम को याद दिलाने के लिए निगम को अपना वादा याद दिलाने के पत्र लिखने की कार्यवाही शुरू की है। स्थानीय नागरिकों ने  दैनिक डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़ को अतिक्रमण के फोटो और वीडियो भेजकर आरोप लगाया है कि नाले पर कब्जा करने के कारण नाले की सफाई नहीं हुई है जिसके चलते बरसात में घरों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like