GMCH STORIES

सीआई राम किशन गोदारा की बड़ी कार्यवाही,चाकू की नोक पर लूट करने वाली गैंग का सरगना भूरिया अपराध करने से पहले गिरफ्तार

( Read 473 Times)

07 May 26
Share |
Print This Page
सीआई राम किशन गोदारा की बड़ी कार्यवाही,चाकू की नोक पर लूट करने वाली गैंग का सरगना भूरिया अपराध करने से पहले गिरफ्तार

कोटा।  भीमगंजमंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने अवैध हथियारों और लूट की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू की नोक पर लूट करने वाली गैंग के मुख्य सरगना सन्नी चावरिया उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा की टीम ने देर रात माला रोड स्थित पुरानी एसएस डेयरी फार्म के सामने से अवैध बटनदार चाकू और बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वाले और लूट के अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी और केंद्रीय वृत्त की पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पुनम के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सन्नी चावरिया उर्फ भूरिया ने अपनी गैंग के साथ मिलकर चाकू की नोक पर लूट की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी ने करीब 15 से 20 दिन पहले आरटीओ ऑफिस कट के पास रात में एक ट्रक ड्राइवर को अकेला पाकर लूट की घटना को अंजाम देना भी कबूल किया है। 
पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय सुनसान इलाकों में अपने साथियों के साथ घूमकर अकेले लोगों को निशाना बनाता था और अवैध हथियारों के दम पर लूट की वारदात करता था।
गिरफ्तार आरोपी सन्नी चावरिया उर्फ भूरिया (21) नेहरू नगर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में रंगबाड़ी इलाके में रह रहा था।
कार्रवाई करने वाली टीम
रामकिशन गोदारा, थाना प्रभारी
कमलेश कुमार, एएसआई
हरपाल सिंह, एएसआई
योगेंद्र, कांस्टेबल
हेमंत, कांस्टेबल
पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय लूटेरी गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like