GMCH STORIES

रंगपुर रेलवे ओवरब्रिज पर हादसों को लेकर फूटा गुस्सा, यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : मनोज दुबे

( Read 537 Times)

17 May 26
Share |
Print This Page

रंगपुर रेलवे ओवरब्रिज पर हादसों को लेकर फूटा गुस्सा, यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : मनोज दुबे

कोटा। रंगपुर रेलवे ओवरब्रिज पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज दुबे ने गहरा रोष व्यक्त किया है। शनिवार को डम्पर की टक्कर से पूनम कॉलोनी निवासी अशोक दीक्षित की दर्दनाक मौत के बाद उन्होंने प्रशासन और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए रंगपुर पुलिया पर यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
मनोज दुबे ने कहा कि रंगपुर रेलवे ओवरब्रिज पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार भारी वाहन लगातार आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि रंगपुर पुलिया पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह शून्य है।
उन्होंने कहा कि पुलिया पर पुलिसकर्मी केवल चालान काटते दिखाई देते हैं, जबकि यातायात नियंत्रण के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं रहता। भारी वाहनों की आवाजाही दिन में भी लगातार बनी रहती है, जिससे आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है।
मनोज दुबे ने कहा कि रंगपुर रेलवे ओवरब्रिज पर हुई दुर्घटनाओं में सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी भी अपनी जान गंवा चुके हैं। इन हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। कई महिलाओं का सुहाग छिन गया और कई बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, लेकिन इसके बावजूद सरकार और प्रशासन अब तक कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रंगपुर पुलिया पर अविलंब यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, भारी वाहनों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया और सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए गए, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोटा शहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like