GMCH STORIES

कोटा जंक्शन पर रेलकर्मियों की ईमानदारी बनी मिसाल, यात्री का खोया मोबाइल लौटाया

( Read 361 Times)

04 Jun 26
Share |
Print This Page

कोटा। कोटा जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारियों ने ईमानदारी एवं सेवाभाव  का परिचय देते हुए एक यात्री का प्लेटफॉर्म पर छूटा हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपकर सराहनीय कार्य किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर पार्सल कार्यालय के सामने वाणिज्य विभाग के उपमुख्य टिकट निरीक्षक (स्टेशन) श्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में गहन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12955 के प्रस्थान के बाद ड्यूटी पर तैनात सीसीटीसी श्री ऋषभ कुमार को प्लेटफॉर्म पर एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला। मोबाइल मिलने पर इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई। कुछ समय बाद उक्त मोबाइल पर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें मोबाइल के मालिक ने फोन खो जाने की जानकारी दी। पहचान संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर मोबाइल के वास्तविक स्वामी की पुष्टि की गई।
इसके बाद मोबाइल धारक के कोटा निवासी रिश्तेदार श्री पुरुषोत्तम से संपर्क कर उन्हें प्रधान टिकट संग्राहक कार्यालय, कोटा बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं जांच-पड़ताल के उपरांत मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने रेल कर्मचारियों की ईमानदारी, सतर्कता और सेवा भावना की सराहना करते हुए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like