GMCH STORIES

हर दिल अज़ीज़ पुलिस अधिकारी रेहाना अब्बास के जन्मदिन पर बधाई

( Read 232 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

हर दिल अज़ीज़ पुलिस अधिकारी रेहाना अब्बास के जन्मदिन पर बधाई

के. डी. अब्बासी

कोटा। एक मुस्कुराहट, पीड़ितों की सुनवाई और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई—कमोबेश यही पहचान है कोटा सिटी पुलिस की सहायक पुलिस निरीक्षक रेहाना अब्बास की। ऐसे दौर में जब कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पुलिस अधिकारी अपवाद बनते जा रहे हैं, रेहाना अब्बास अपनी ईमानदारी, समर्पण और मानवीय व्यवहार से एक अलग पहचान रखती हैं।

उनकी शराफ़त और कर्तव्यनिष्ठा का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों को किसी परेशानी से बचाने के लिए वह स्वयं नुकसान उठाने से भी पीछे नहीं हटतीं। यही जज़्बा उन्हें एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बनाता है।

सिविल डिफेंस में पारंगत रेहाना अब्बास ने पुलिस विभाग में एक सिपाही के रूप में अपनी सेवा यात्रा शुरू की। कठिन से कठिन ड्यूटी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए उन्होंने हेड कांस्टेबल और फिर सहायक पुलिस निरीक्षक के पद तक का सफर तय किया। महिला पुलिस थाने में अनुसंधान कार्य हो या कोर्ट मुंशी के रूप में जिम्मेदारी, उन्होंने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

उनके प्रयासों से टूटते और बिखरते रिश्ते फिर से जुड़े। सैकड़ों परिवारों को एक सूत्र में बांधने का श्रेय उन्हें जाता है। उन परिवारों की दुआएं आज भी उनके साथ हैं और यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

कर्तव्यनिष्ठ पिता के संस्कार और बड़े भाई पत्रकार और छोटे भाई अधिवक्ता की प्रेरणा ने उन्हें हमेशा सही राह पर चलना सिखाया। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा को भी निरंतर जारी रखा। बी.ए., एम.ए., फिर एक और एम.ए. और उसके बाद एल.एल.बी. की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने यह साबित किया कि लगन और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

एक ओर पढ़ाई और दूसरी ओर अपराध अनुसंधान तथा मनोविज्ञान का व्यावहारिक अनुभव—इन दोनों ने उन्हें कानून की बारीकियों का गहरा जानकार बना दिया। यही कारण है कि आज रेहाना अब्बास एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी और हरफनमौला पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।

अपने अधिकारियों के प्रति वफादारी, सहकर्मियों के प्रति सहयोग और आमजन के प्रति संवेदनशीलता उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है।

ऐसी कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती, संवेदनशील और इंसानियत की मिसाल  रेहाना अब्बास को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों मुबारकबाद। ईश्वर उन्हें स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन प्रदान करे तथा वे इसी तरह समाज और पुलिस विभाग का नाम रोशन करती रहें। रेहाना अब्बास के जन्मदिन  अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के डी अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुधींद्र गौड़,राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला,एडवोकेट इकरामुद्दीन खान ने बधाई दी है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like