GMCH STORIES

ऑपरेशन गरुड़व्यूह फेज-02: सीआई रामस्वरूप मीणा का बड़ा एक्शन, 268 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

( Read 549 Times)

20 Jul 26
Share |
Print This Page

ऑपरेशन गरुड़व्यूह फेज-02: सीआई रामस्वरूप मीणा का बड़ा एक्शन, 268 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

के डी अब्बासी

कोटा। ऑपरेशन गरुड़व्यूह फेज-02 के तहत कोटा शहर की रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 268 ग्राम अवैध चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरुड़व्यूह फेज-02 के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद मिश्रा के निर्देशन तथा डीएसपी डॉ. पूनम के सुपरविजन में रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रंगपुर पुलिया के नीचे, कोटा जंक्शन के पास कार्रवाई की।

पुलिस ने अभय कुमार (24) निवासी विज्ञान नगर तथा मोहम्मद अल्फेज मंसूरी (20) निवासी बजरंग नगर, बोरखेड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद की। 

पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने उपनिरीक्षक रामसिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष टीम गठित की थी। टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर यह सफलता हासिल की।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा, उपनिरीक्षक रामसिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र, सुरेश कुमार और दिगंबर शामिल रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like