GMCH STORIES

सीआई चेतन शर्मा का नशा तस्करों पर शिकंजा,  स्मैक की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपी दबोचे

( Read 579 Times)

20 Jul 26
Share |
Print This Page

सीआई चेतन शर्मा का नशा तस्करों पर शिकंजा,  स्मैक की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपी दबोचे

के. डी. अब्बासी

 

कोटा। कोटा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक की खेप की डिलीवरी करने आए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक और एक मारुति अल्टो कार जब्त की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी प्रथम मनीष शर्मा के निर्देशन में थाना किशोरपुरा के थानाधिकारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 जुलाई को कार्रवाई करते हुए झालावाड़ जिले से कोटा स्मैक की डिलीवरी देने आए तीन तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मारुति अल्टो कार बरामद की गई।

पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 125/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना जवाहर नगर के थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सोनू बंजारा पुत्र बलराम बंजारा, निवासी बंजारा मोहल्ला, अकलेरा, जिला झालावाड़।

गोलू राम पुत्र सूरजमल, निवासी नेताजी का चौक, बरडावदा, थाना अकलेरा, जिला झालावाड़।

सचिन पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम गिन्दोर, थाना कोतवाली झालरापाटन, जिला झालावाड़।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

थानाधिकारी चेतन शर्मा, उपनिरीक्षक दुर्गाशंकर, सहायक उपनिरीक्षक जसराज सिंह, हेड कांस्टेबल जयसिंह, मुकेश, कांस्टेबल किशोर, नटवर, भागीरथ तथा थाना जवाहर नगर के नरेन्द्र एवं सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like