GMCH STORIES

सुविवि- आर्ट्स कॉलेज में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर 2026-27 में नियमित प्रवेश की अस्थायी वरीयता सूची जारी

( Read 237 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में नियमित  प्रवेश की सत्र 2026-27 की अस्थायी वरीयता सूची (ड्राफ्ट मेरिट) जारी कर दी गई है।

  अधिष्ठाता प्रो. नीरज शर्मा ने बताया कि अस्थायी वरीयता सूची (ड्राफ्ट मेरिट) महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड व विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रवेश समिति संयोजक सह अधिष्ठाता डॉ. नवीन नंदवाना ने बताया कि वे आवेदक जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में अपनी कक्षा 12वीं की मार्कशीट अपलोड नहीं की है या जिनकी मार्कशीट अस्पष्ट है जिसके कारण वे पेन्डिंग सूची में हैं वे भी यदि मेरिट में आना चाहते हैं तो अपनी 12वीं कक्षा की मार्कशीट 23 जून 2026 अपराह्न 1 बजे तक महाविद्यालय में उपलब्ध करा दें। साथ ही मेरिट के सम्बन्ध में और कोई आपत्ति हो तो महाविद्यालय विद्यार्थी शाखा की खिड़की नंबर 2 पर आवेदन फार्म (चालान नम्बर) एवं संबंधित दस्तावेज़ सहित उक्त निर्धारित तिथि तक जमा करा देवें। इसके पश्चात न तो कोई दस्तावेज स्वीकार किया जायेगा और न ही किसी आपत्ति पर विचार किया जाएगा। 

मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी (एप्रूव्ड) के साथ जो टिप्पणी दी गई है उन दस्तावेजों की पूर्ति करके तैयार रखें एवं ऑफलाइन काउंसलिंग के समय साथ में आवश्यक रूप से लेकर आवें।

     आपत्ति निवारण के पश्चात अंतिम वरीयता सूची दिनांक 24 जून को जारी की जाएगी।

साथ ही यह सूचित किया जाता है कि प्रवेश के लिए ऑफलाईन काउंसलिंग दिनांक 27 ,28  और 29 जून 2026 को की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में अपनी मेरिट क्रमांक के अनुसार दी गई तिथि और समय पर संपूर्ण मूल दस्तावेजों और उनकी स्वहस्ताक्षरित दो फोटो प्रतियों, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ आवेदक को स्वयं उपस्थित होना होगा।  

28 जून 2026 को रविवार को भी काउंसलिंग की जाएगी।  

प्रवेश शुल्क ऑनलाइन (QR code द्वारा) भी जमा हो सकेगा। 

कृपया प्रवेश सम्बन्धी अन्य सूचनाओं हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mlsu.ac.in            देखते रहें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like