GMCH STORIES

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू ने किया नए एस्केलेटर का उद्घाटन

( Read 1031 Times)

06 Mar 26
Share |
Print This Page
मंडल रेल प्रबंधक जम्मू ने किया नए एस्केलेटर का उद्घाटन

जम्मू। जम्मू मंडल में यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुएए मंडल रेल प्रबंधक जम्मू श्री विवेक कुमार ने शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 और 3 के मध्य नवनिर्मित एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस नई सुविधा से स्टेशन पर आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में काफी सुगमता होगी।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह कहा कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधा पर बात करें, तो कटरा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। जिसके परिणामस्वरूप एस्केलेटर की सुविधा से भारी सामान के साथ आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एस्केलेटर की सुविधा से प्लेटफार्मों पर भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और यात्रियों का समय भी बचेगा।
      उद्घाटन के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया और स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। यात्रियों को प्रदान की गई सुविधा पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार ने बताया कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। कटरा स्टेशन पर इस एस्केलेटर की शुरुआत से वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव और अधिक सुखद और आरामदायक होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like