जम्मू। यात्रियों की भीड और सुविधाओं को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 के संचालन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। यह निर्णय चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुएए लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और तनावमुक्त बनेंगी।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि विस्तारित ट्रेन सेवाओं के तहत ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (14 फेरे), पहले से निर्धारित अवधि 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक थी तथा अब 17 मार्च से 30 मार्च 2026 (सिर्फ 14 फेरे) विस्तारित किया है। ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली (14 फेरे) पहले से निर्धारित अवधि 22 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक थी जिसे अब 18 मार्च से 31 मार्च 2026 (14 फेरे) बढाए गए है।
विशेष ट्रेन की विस्तारित अवधि के संबंध में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और उनकी बढ़ती मांग के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है। गाड़ी संख्या 04081/04082 (नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल) के परिचालन को विस्तारित करने का निर्णय यात्रियों के बीच इसकी भारी लोकप्रियता और पिछले फेरों में दर्ज की गई 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी को देखते हुए लिया गया है। साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि में श्री माता वैष्णोदेवी के दर्शन व कश्मीर घूमने आएए पर्यटकों व श्रद्धालुओं को विशेष लाभ होगा। जिससे यात्रियों की टिकट उपलब्धता पूरी होगी।
यात्रियों से अनुरोध हैं कि अपनी यात्रा आरंभ करने से पूर्व ट्रेन की समय सारिणी डायल 139 और एनटीईएस पर अवश्य जांच लें।