GMCH STORIES

जम्मू मंडल में टिकट चेकिंग आय से वित्तीय वर्ष का शानदार समापन

( Read 619 Times)

31 Mar 26
Share |
Print This Page

जम्मू मंडल में टिकट चेकिंग आय से वित्तीय वर्ष का शानदार समापन

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने, मार्च में बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं के खिलाफ अपने अब तक के सबसे व्यापक अभियान के माध्यम से लगभग 62 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि न केवल राजस्व में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि रेल सेवाओं में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जम्म्ू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मार्च के महीने में टिकट चेकिंग से प्राप्त कुल आय लगभग 62 लाख रुपये रही। जिसमें लगभग 11 हजार लोगों को बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा। उन्होंने मार्च माह में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान पर विस्तारपूर्वक बात करें तो, इस महीने की सफलता का श्रेय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के मार्गदर्शन में चलाए गए ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ अभियान को जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख स्टेशनों जैसे जम्मू, कटरा, श्रीनगर, पठानकोट कैंट, बड़गाम पर प्रवेश और निकास द्वारों को पूरी तरह कवर करके गहन जांच की गई। नवरात्रि के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुएए टिकट चेकिंग स्टाफ ने जबरदस्त परफार्मेंस दी। जिससे अनाधिकृत यात्रियों पर लगाम लगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि मार्च का महीना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हमारे टिकट चेकिंग स्टाफ ने दिन.रात काम करके यह सुनिश्चित किया कि ईमानदार यात्रियों को असुविधा न हो। यह आय केवल राजस्व नहीं है, बल्कि रेल नियमों के प्रति जनता के विश्वास और अनुपालन की जीत है।
जम्मू मंडल अपने यात्रियों से अनुरोध करता हैं कि वैद्य टिकट के साथ यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए हमेशा वैध टिकट, यूटीएस मोबाइल ऐप, एटीवीएम या ‘‘रेलवन’’ ऐप का उपयोग करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like