जम्मू। जम्मू मंडल ने एक बार फिर यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सुरक्षा और परिचालन विभाग के कर्मचारियों के आपसी समन्वय से एक यात्री का कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले की पूर्ण घटनाक्रम पर नजर डालें तो, यात्रा के दौरान एक यात्री का बैग ट्रेन संख्या 12413 में छूट गया था, जिसे ऑन-बोर्ड कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बरामद किया और आरपीएफ कठुआ को सौंप दिया।
आगे की कार्यवाही में
बैग को सुरक्षित रूप से यात्री तक पहुँचाने में परिचालन विभाग के उप मुख्य कोचिंग श्री नितेश्वर मनहास और कठुआ के स्टेशन मास्टर श्री कमलेश शर्मा ने रात के समय विशेष सहयोग प्रदान किया। उनके कुशल समन्वय के कारण ही बैग को जल्द से जल्द पठानकोट कैंट पहुंचाया गया।
इसी दौरान अंतिम सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए, बैग को यात्री को सोपा गया। यात्री ने रेलवे तथा रेलवे कर्मचारीयों का आभार व्यक्त किया व यात्री ने पुष्टि की है कि बैग में रखा मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सभी कीमती सामान पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में हैं।
जम्मू मंडल अपने यात्रियों को आश्वस्त करता है कि उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए रेलकर्मी सदैव तत्पर हैं।