GMCH STORIES

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर डीआरएम ने बैठक ली

( Read 366 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर डीआरएम ने बैठक ली

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास पॉइंट पर विशेष रूप से अजमेरी गेट की तरफ, सुचारू यातायात आवागमन सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, नई दिल्ली में दिल्ली मंडल, दिल्ली यातायात पुलिस, दिल्ली नगर निगम, जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने की।
 बैठक के दौरान, स्टेशन क्षेत्र के अंदर और आसपास वाहनों और पैदल चलने वालों की आवाजाही को व्यवस्थित करने तथा समग्र यातायात प्रबंधन में सुधार लाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और आम जनता के लिए बाधा-मुक्त आवागमन सुनिश्चित करना था।
 बैठक में श्री आशुतोष पांडे (वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/दिल्ली मंडल), श्री निशांत गुप्ता (डी.सी.पी. यातायात) दिल्ली यातायात पुलिस, श्री ऋषि कुमार (अतिरिक्त डी.सी.पी.-1, मध्य जिला), श्री संजय कुमार (प्रशासनिक अधिकारी दिल्ली नगर निगम), श्री संजय भारद्वाज (ए.सी.पी/जी.आर.पी.) तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
 मुख्य जनसम्पर्क अधिकाारी श्री हिमांशु शेखकर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ के प्रवेश और निकास पॉइंट पर अवैध विक्रेताओं और यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी संबंधित एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगी और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी कि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों तथा आम जनता के लिए आवागमन सुचारू, व्यवस्थित और बाधा-मुक्त बना रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like