GMCH STORIES

जम्मू-कश्मीर में आज से दौड़ेगी ‘‘वंदे भारत’’

( Read 1483 Times)

01 May 26
Share |
Print This Page
जम्मू-कश्मीर में आज से दौड़ेगी ‘‘वंदे भारत’’

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के लिए 2 मई एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद, 2 मई से जम्मू और श्रीनगर के बीच बहुप्रतीक्षित ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ की नियमित व्यावसायिक सेवा आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी। यह देश की सबसे आधुनिक ट्रेन न केवल कश्मीर घाटी को जम्मू से तेज़ गति से जोड़ेगी, बल्कि यात्रा के अनुभव को भी पूरी तरह बदल देगी। पहले दिन की यात्रा के लिए जबरदस्त क्रेजकल की पहली आधिकारिक यात्रा को लेकर यात्रियों और स्थानीय जनता में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसारए पहले दिन के सफर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही भारी मांग देखी गई। कई यात्री इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं।
जम्मू और कश्मीर के स्थानीय निवासीयों ने इस ऐतिहासिक कनेक्टिविटी की सराहना करते हुए कह कि हम सालों से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे। श्रीनगर तक का सफर अब न केवल छोटा होगा, बल्कि विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ बेहद सुखद भी होगा। कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को न्यूनतम समय में तय करेगी। इससे पर्यटन क्षेत्र को एक नई संजीवनी मिलेगी। श्रीनगर के स्थानीय व्यापारियों और शिकारा मालिकों ने भी इस सेवा का स्वागत किया हैए क्योंकि इससे पर्यटकों की आवाजाही आसान और सुरक्षित हो जाएगी।
इसी श्रृंखला में जुड़ते हुए आज 01 मई को
रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेम्बर (ट्रैफिक एंड कमर्शियल), जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा कर रेलवे की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय बैठक और निरीक्षण के दौरान जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें अधिकारी ने स्टेशनों पर खान-पान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कैटरिंग इंस्टॉलेशन और बेस किचन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जम्मू और चंडीगढ़ स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दिया। वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन को लेकर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया गया। इसमें परिचालन संबंधी आवश्यकताओं, कोचों के रखरखाव और यात्री सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा की गई।
इस विशेष ट्रेन सुविधा पर जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि अब यह ट्रेन 20 कोच के साथ चलेंगी। पहले 8 कोच वाली ट्रेन में लगभग 530 यात्री बैठ सकते थे। लेकिन अब इस रूट पर 20 कोच वाली दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। जिससे रोजाना लगभग 2900 यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच बहुत ही कम समय में अपनी दूरी तय करेगी।
यात्रियों से अनुरोध हैं कि ट्रेन की जानकारी व टिकट बुकिंग हेतु रेलवे की़ आधिकारिक वेबसाइट (आईआरसीटीसी) व नजदीकी रेलवे स्टेशन पर सम्पर्क कर सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like