GMCH STORIES

’यात्री अनुशासनऔर सुरक्षा सर्वाेपरिः जम्मू मंडल ने अप्रैल माह में चलाया टिकट चेकिंग अभियान

( Read 712 Times)

01 May 26
Share |
Print This Page

’यात्री अनुशासनऔर सुरक्षा सर्वाेपरिः जम्मू मंडल ने अप्रैल माह में चलाया टिकट चेकिंग अभियान

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 के महीने में एक व्यापक टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मंडल ने 76  लाख से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के नेतृत्व में टिकट चेकिंग टीमों ने जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, उधमपुर और पठानकोट कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ मंडल से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की। अप्रैल माह के दौरान लगभग 13000 से अधिक यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा व अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से लगभग 76 लाख से भी अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। जम्मू मंडल में चलाए गए, टिकट चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है।
टिकट चेकिंग अभियान के मुख्य पहलूओं पर नजर डालें तोए इस नियमित जांच का उद्देश्य न केवल राजस्व में वृद्धि करना हैए बल्कि वैध टिकट वाले यात्रियों के हितों की रक्षा करना भी है। मुख्य लाभों में शामिल हैं। बिना टिकट यात्रियों को हटाकर आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए सुखद और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना।
माह अप्रैल 2026 के दौरान चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। टिकट चेकिंग अभियान केवल दंड देने के लिए नहीं, बल्कि यात्रियों में जागरूकता पैदा करने के लिए है।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि हम यात्रियों से अपील करते हैं कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे की डिजिटल भुगतान प्रणालियों जैसे न्ज्ै वद डवइपसम ।चच ऐप का उपयोग करें। आने वाले समय में इन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि ईमानदार यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जम्मू मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अनाधिकृत विक्रेताओं से टिकट न खरीदें और अपनी यात्रा को सुखद बनाने के लिए हमेशा वैध टिकट के साथ ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like