GMCH STORIES

जम्मू मंडल ने गर्मियों से पहले यात्रियों के लिए सुनिश्चित की स्वच्छ जल की उपलब्धता

( Read 585 Times)

07 May 26
Share |
Print This Page
जम्मू मंडल ने गर्मियों से पहले यात्रियों के लिए सुनिश्चित की स्वच्छ जल की उपलब्धता

जम्मू। गर्मी के मौसम के आगमन से ठीक पहले, यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने और स्टेशनों पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुस्वार को आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन और कठुआ, पर वाटर वेंडिंग मशीन  के संचालन का ठेका आवंटित किया गया है। अनुबंध की मुख्य विशेषताओं पर ध्यान दें तो, रेलवे के राजस्व में वृद्धि और यात्री सेवा को सुदृढ़ करते हुएए इस अनुबंध के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क 8,00,190 रूपये निर्धारित किया गया है। अगले पांच वर्षों के लिए इस पूरे अनुबंध का कुल मूल्य 47,21,121 रूपये है।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को होने वाले लाभ पर बात करें, तो यात्रियों को बाजार में बिकने वाली बोतलों की तुलना में काफी कम कीमत पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। यात्री अपनी बोतलों को फिर से भर सकेंगे, जिससे रेलवे स्टेशनों पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के कचरे में कमी आएगी। गर्मियों के दौरान पानी की भारी मांग को देखते हुए ये मशीनें यात्रियों को निर्बाध आपूर्ति प्रदान करेंगी।
इस विशेष सुविधा पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। गर्मियों के दौरान पानी की मांग बढ जाती है, जिसे देखते हुए हमने समय रहते इन मशीनों के संचालन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह ई-नीलामी न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करती है, बल्कि यह कदम यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल की गारंटी भी देता है। हम भविष्य में भी ऐसी यात्री-केंद्रित सुविधाओं को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like