श्रीगंगानगर, राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर सीधी भर्ती पटवारी परीक्षा 2025 में अंतिम रूप से चयनित होकर जिला गंगानगर को आवंटित 71 अभ्यर्थियों को राजस्थान भू-राजस्व नियमावली 1957 तथा समय-समय पर जारी अधिसूचना, निर्देशों, परिपत्रों के अंतर्गत नियुक्ति की शर्तों के अध्याधीन अस्थाई रूप से पटवारी पद पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु पटवारी के रूप में नियुक्ति की जाकर 26 फरवरी 2026 को पटवार प्रशिक्षण शाला गजसिंहपुर में कार्य ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला कलक्टर भू-अभिलेख डॉ. अमित यादव ने बताया कि राजस्व मंडल अजमेर द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार पटवारी पद पर कार्य ग्रहण करने की दिनांक क्रमशः 1.4.2026 व 8.4.2026 तक बढ़ाई जाकर अभ्यर्थियों को आगामी उपस्थिति 8 अप्रैल 2026 तक पटवार प्रशिक्षण शाला गजसिंहपुर में उपस्थिति के लिये निर्देशित किया गया। जिला श्रीगंगानगर को आवंटित 6 अभ्यर्थी बलजीत कौर पिता गुरदेव सिंह, प्रदीप कुमार जाट पिता धन्नाराम, रविन्द्र पिता मानसिंह, सिलोचना पिता भजनलाल, गौरव कुमार पिता इन्द्रमोहन कामरा तथा राजेश पिता हेतराम ने नियत कार्य ग्रहण दिनांक 8 अप्रैल 2026 तक पटवारी पद पर कार्य ग्रहण नहीं किये जाने के फलस्वरूप इनको पटवारी पद पर दी गई नियुक्ति एदद् द्वारा तुरन्त प्रभाव से निरस्त की जाती है।