श्रीगंगानगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा युवा भारत, श्रीगंगानगर की ओर से खेलो इंडिया अभियान के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च 2026 को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम, श्रीगंगानगर में होगा। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पोस्टर का विमोचन किया गया।
मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर के उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता (100, 200 एवं 400 मीटर) के साथ-साथ मनोरंजन गतिविधियां जैसे रस्साकसी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन तीन कैटेगरी में होगा जिसमें की अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालिकाएं एवं महिलाएं भाग ले सकती है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए माय भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।