GMCH STORIES

राजीविका समूह की महिलाओं को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

( Read 454 Times)

06 Mar 26
Share |
Print This Page

राजीविका समूह की महिलाओं को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में नाबार्ड के प्रायोजन से शुक्रवार को दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर बैंक प्रधान कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बैंक प्रबन्ध निदेशक श्री संजय गर्ग, उप रजिस्ट्रार श्री दीपक कुक्कड़, डीडीएम नाबार्ड श्री अमरजीत सिंह, एलडीएम श्री मुकेश कुमार, राजीविका से विजयलक्ष्मी एवं पारस कंवर तथा राजीविका समूहों की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़ द्वारा राजीविका के माध्यम से लखपती दीदी एवं चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
एलडीएम श्री मुकेश कुमार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को ऋण वितरण एवं बैकिंग से जुड़कर स्वाबलम्बी बनने का अवसर मिलने पर चर्चा की गई। प्रबन्ध निदेशक संजय गर्ग द्वारा महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजीविका का महिलाओं के विकास में योगदान के बारे में बताया गया।
डीडीएम नाबार्ड श्री अमरजीत सिंह द्वारा सभी का कार्यक्रम में पधारने एवं कार्यक्रम से नई उर्जा ग्रहण कर चहुमुखी विकास करने की बात कही गई। बैंक वरिष्ठ प्रबन्धक शिप्रा बहल द्वारा उपस्थित महिलाओं से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। मंच संचालन मनीष कुमार चलाना द्वारा किया गया। उपस्थित महिलाओं ने महिला दिवस की उपयोगिता बताई। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like