GMCH STORIES

14 मार्च शनिवार को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

( Read 154 Times)

14 Mar 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को पूरे जिले में किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त जिले के लिये कुल 13 बैंच्स का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय पर राजस्व न्यायालय की बैंच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में व तालुका मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारीगण के साथ गठित की गई है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर कुल 5 बैंचों का गठन किया गया है। एडीजे श्री सुथार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय अपराध, चैक अनादरण के मामले, बैंक ऋण संबंधी मामले, मोटरयान दुर्घटना संबंधी मामले, उपभोक्ता सम्बंधी मामले, वैवाहिक मामले, ऋण विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व सम्बंधी मामले, बिजली पानी के अशमनीय मामलों के अतिरिक्त मामले व अन्य सिविल मामलों व राजीनामा योग्य मामलों का निस्तारण समझाईश से करवाने के प्रयास किये जायेंगे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन 18118 प्रकरण, न्यायालयों में लंबित 8562 प्रकरण व कुल 26680 प्रकरण चिन्हित् कर रखे गये हैं, जिनके निस्तारण हेतु पूर्व में संबंधित पक्षकारान को नोटिस भिजवाये जा चुके हैं। एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा आमजन से अपील की गई है कि द्वितीय शनिवार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरण का राजीनामा से निस्तारण करवाने हेतु बढ़चढ़ कर हिस्सा लेवें। इस लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाने हेतु पक्षकारान संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का राजीनामा से निस्तारण करवायें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like