GMCH STORIES

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम का श्रीगंगानगर आगमन

( Read 445 Times)

14 Mar 26
Share |
Print This Page
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम का श्रीगंगानगर आगमन

श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम के आज श्रीगंगानगर आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष  रतन गणेशगढ़िया के निवास स्थान पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेन्द्रपूनिया, जिलाध्यक्ष स. शरणपालसिंह, जिला प्रभारी  दशरथसिंह एवं सह प्रभारी मोहन सुराना की भी उपस्थिति रही। डॉ. बृजमोहन सहारण भी कार्यक्रम में  सम्मिलित हुए।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का इस प्रकार निवास पर पधारना और मार्गदर्शन देना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है। शीर्ष नेतृत्व के इस सान्निध्य ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है। संगठन के इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की और  उत्साहवर्धन किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like