GMCH STORIES

महात्मा गांधी विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला आयोजित

( Read 582 Times)

02 Apr 26
Share |
Print This Page

महात्मा गांधी विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर ड़ॉ मंजू एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर के तहत पुरानी आबादी स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में नशे के खिलाफ जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि जिस प्रकार हम जहर से डरते हैं, उससे दूर रहते हैं, उसी प्रकार नशा भी एक जहर ही है, जो धीरे-धीरे इंसान के शरीर मन और पूरे परिवार को खत्म कर देता है। यह केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके सपनों उसके रिश्तों और उसके भविष्य को भी निगल जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में हर दिन हमें कोई न कोई चुनाव करना होता है या तो हम सही रास्ता चुनकर अपने सपनों को साकार करें या गलत रास्ता चुनकर खुद को और अपने परिवार को दुख में डाल दें। नशा एक ऐसा गलत चुनाव है, जो कभी किसी को जीत नहीं देता।
कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हम जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, समाज व दोस्तों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिडाना ने कहा कि आज के ये छोटे-छोटे संकल्प ही कल एक नशा मुक्त समाज की नींव बनेंगे। जब हर बच्चा जागरूक होगा, तभी हमारा समाज सुरक्षित और मजबूत बनेगा। पुलिस कांस्टेबल श्री प्रवीण कुमार ने मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like