श्रीगंगानगर। 2 एमएम धरिंगावाली में आज प्रात: 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक राजकीय उ.मा.वि. 2 एमएम धरिंगावाली विद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। प्रवेशात्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्टाफ द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क किया गया। इस रैली में कक्षा 12वीं में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पूजा रानी एवं कक्षा 10वीं में 80 प्रतिशत तथा छात्रा खुशदीप कौर के साथ-साथ अन्य कक्षा 10 व कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जीप में बैठाकर गांव 2 एमएम, 40 एफ, 39 एफ, 38 एफ आदि से रैली निकाली गई। रैली में बच्चों व अभिभावकों ने नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पम्पलेट वितरित किए और अन्य गांवों के लोगों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अवगत करवाया। रैली को उपसरपंच मनजीत सिंह, स. दलजीत सिंह बराड़, डॉ. डिप्टी सिंह, गोरा सिंह, लैम्बर सिंह, निर्मल सिंह, जसविन्द्र ङ्क्षसह आदि गण्यमान्य ग्रामीणों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रवीण गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रैली का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। रैली में उपस्थित सभी लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गांव 40 एफ के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र आनंद ने रैली में उपस्थित सभी लोगों को केले वितरित किए। रैली में मंदर सिंह, राजवीर कौर, सुखविन्द्र कौर, परमजीत कौर, रमनदीप कौर, जसवीर कौर, बलजिन्द्र कौर आदि उपस्थित हुए। मंच संचालन सुश्री सिमरन ने किया।