श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बुधवार को पदमपुर उपखण्ड में बीती मंगलवार रात हुई वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने फसल प्रभावित क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी परिवेदनाएं सुनीं। साथ ही उपखण्ड अधिकारी को वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का समुचित रूप से सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया।
जिला कलक्टर द्वारा पदमपुर उपखण्ड के 54 एलएनपी, 55 एलएनपी सहित अन्य वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र के किसानों से मुलाकात करते हुए उनकी परिवेदनाएं सुनीं। किसानों को राज्य सरकार की ओर से समुचित सहायता दिलाये जाने का आश्वासन देते हुए जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का समुचित सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री अजीत गोदारा, तहसीलदार श्री जितेन्द्र सिंह, उपतहसीलदार, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।