GMCH STORIES

लॉयंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन

( Read 352 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page

लॉयंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन

लायंस क्लब पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह का आयोजन करेगा 

 

ई-वेस्ट निस्तारण, पॉलीथिन- प्लास्टिक के दुरुपयोग पर जागरूकता, जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण पर फोकस रहेगा 

श्रीगंगानगर,  लायंस क्लब इंटरनेशनल निरंतर बढ़ते पर्यावरणीय खतरों को देखते हुए आगामी जून महीने में एक विशेष सेवा सप्ताह का आयोजन करने जा रहा है। इस सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को ई-वेस्ट के उचित निस्तारण, पॉलीथिन थैलियों के दुरुपयोग, उनके सदुपयोग तथा डिस्पोजल के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही शहरों और ग्रामीण इलाकों में परंपरागत जल स्रोतों की सफाई-सफाई, पानी की शुद्धता बनाए रखने तथा जल स्रोतों के निरंतर संरक्षण के उपायों पर लोगों को प्रेरित और उत्साहित किया जाएगा। इस अभियान में विशेष रूप से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृत करने पर जोर दिया जाएगा।यह घोषणा लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास की मेजबानी में एसडी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित रीजन जेयष्ठा की कॉन्फ्रेंस “अंश 2026” के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू ने की।


प्रांतपाल सुधीर वाजपेयी ने अपने संबोधन में पर्यावरण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब नियमित रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है लेकिन प्लास्टिक, पॉलीथिन और ई-वेस्ट जैसे बढ़ते खतरे अब पर्यावरण के लिए नई चुनौती बन गए हैं। शहरों और गांवों में परंपरागत जल स्रोत तेजी से खत्म हो रहे हैं, इसलिए बचे हुए जल स्रोतों को बचाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से क्लब ने अनूठे तरीके से पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह आयोजित करने का फैसला किया है।

आगामी प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लायंस क्लबों की सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही जयपुर में 2500 वर्ग फीट में लायंस क्लब का नया लॉयंस भवन बनाया जाएगा जिसमें क्लब अपनी बैठकों, कॉन्फ्रेंस और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर सकेगा।सह प्रांतपाल (द्वितीय) आरएस मदान ने कहा कि प्रांत 3233 ई-1 में ग्वालियर के साथ-साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लायंस क्लब सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। यहां सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है जो क्लब के उद्देश्यों को सार्थक बना रही है।

मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जयदीप बिहानी ने लायंस क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक ने विस्तार से बताया कि वर्तमान दौर को ध्यान में रखकर क्लब समाज सेवा के नए कौनेसे प्रोजेक्ट कैसे अपना सकते हैं।पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, अंजना जैन एवं ज्योतिप्रकाश कांडा तथा पूर्व रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया ने भी संबोधित किया। रीजन एडवाइजर विमल बिहानी ने बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के समस्त लायंस क्लबों ने इस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लब अध्यक्षों को लायंस पिन लगाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शहर की मित्र मंडली तथा गीत-संगीत को समर्पित संस्था आरडी बर्मन क्लब को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मेजबान क्लब लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास के अध्यक्ष अमनप्रदीप सिंह काहलों ने बताया कि कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए गीत-संगीत और लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। जोन चेयरमैन दीपक वाट्स, अरुण लोहिया एवं भारतेन्दु सैनी ने अपने सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।परविंदर मित्तल और वरिष्ठ लायन राजकुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रीजन एडमिस्टेटर विनोद सेठी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रीजन सचिव कुमुद गुप्ता, कॉन्फ्रेंस पीआरओ आशीष अरोड़ा, श्याम गोस्वामी, केवल सचदेवा, नौरंग गर्ग, हनुमान सिंगल, संदीप अनेजा, रुचिका चुघ, चंचल ग्रोवर, अमित मेयर, मोहन मिढ्ढा, राजेश सिंगल, विनम्र बिहानी, ललित लूना, अरुण अग्रवाल, हरीश अपनेजा, योगेश बंसल सहित अनेक लायंस सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।मंच संचालन पारूल भाटिया और प्रेम चुघ ने संयुक्त रूप से किया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like