श्रीगंगानगर जिला सेन समाज समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के उपलक्ष्य में कल मंगलवार 14 अप्रैल को विशाल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।समिति के संरक्षक धीरज सेन तथा अध्यक्ष बलदेव चायल ने बताया कि इस पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे मीरा चौक के समीप स्थित आरसी चायल सेकेंडरी स्कूल में पूजन-अर्चना का कार्यक्रम होगा। इसके तुरंत बाद 10 बजे यज्ञ की आहुति दी जाएगी। यज्ञ समाप्ति के उपरांत भक्तों व समाजजनों के लिए लंगर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस आयोजन में जिला सेन समाज समिति के प्रदेश सचिव पवनकुमार सेन, बीझबायला ब्लॉक अध्यक्ष सैंसकरण सेन तथा जिला सेन समाज मातृ शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन चौहान ,भूप चायल व सेन समाज के समस्त बंधुओ द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों ने सेन समाज के सभी बंधुओं से आह्वान किया है कि वे इस पावन जयंती महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में एकता, भक्ति तथा सेवा भावना को और मजबूत करें।