GMCH STORIES

शिक्षण संस्थान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

( Read 372 Times)

13 Apr 26
Share |
Print This Page

शिक्षण संस्थान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित


श्रीगंगानगर, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने भारत सरकार की और से जारी मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे आप इससे सहायता ले सकते हैं और शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि हमारे सपनों, हमारे परिवार और हमारे पूरे समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे केवल खुद तक सीमित न रहें, बल्कि अपने परिवार, दोस्तों और समाज को भी इस अभियान से जोड़ें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर एक मजबूत सोच विकसित करना व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर यह प्रतिज्ञा ली कि वे इस अभियान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे अपने जीवन का मिशन बनाएंगे। पुलिस कांस्टेबल श्री प्रवीण कुमार ने साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए युवाओं को जागरूक किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like