GMCH STORIES

कैप्टन शशिकिरण आज श्रीगंगानगर में

( Read 673 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page
कैप्टन शशिकिरण आज श्रीगंगानगर में

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के सी.आर.एस.ई. (चीफ रॉलिंग स्टॉक इंजीनियर) कैप्टन शशिकिरण शनिवार 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर पहुंच रहे है।
जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य श्री भीम शर्मा ने बताया कि वे शनिवार को यहां रेलवे स्टेशन परिसर में विभागीय निरीक्षण करेंगे व रेलवे की प्रस्तावित नए यार्ड निर्माण संबंधी योजना पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनके साथ उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में ही फाइनेंशियल एडवाइजर के पद पर नियुक्त उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निष्ठा पुरी भी श्रीगंगानगर आ रही है।
       उत्तर पश्चिम रेलवे में ही लंबे समय तक मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रहे कैप्टन शशिकिरण 19 अप्रैल की सुबह लालगढ़ जाटान में सैनिकों की शान में आयोजित ‘‘रन फॉर सोल्जर’’ हॉफ मैराथन में भाग लेंगे। वे मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर है। देशभर में आयोजित अनेक मैराथन में शामिल हो चुके कैप्टन शशिकिरण शनिवार को टांटिया यूनिवर्सिटी में युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘‘मोटिवेशनल स्पीच’’ भी देंगे और स्टूडेंट्स व खिलाड़ियों के साथ चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि कैप्टन शशिकिरण उत्तर पश्चिम रेलवे में स्काउट के स्टेट चीफ कमिश्नर भी है। रविवार की शाम वे जयपुर लौट जाएंगे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like