GMCH STORIES

मन्नीवाली के विक्रमजीत को मिला पक्का आवास

( Read 539 Times)

02 May 26
Share |
Print This Page

मन्नीवाली के विक्रमजीत को मिला पक्का आवास

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान में जहां एक ओर ग्रामीणों सहित आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

सादुलशहर की ग्राम पंचायत मन्नीवाली में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान गांव के विक्रमजीत पुत्र दौलतराम ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास बनने से उसकी परेशानी दूर हो गई है और वह प्रसन्नतापूर्वक अपने परिवार के साथ रह रहा है। पक्के आवास का लाभ मिलने पर श्री विक्रमजीत ने प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती सुनीता देवी, ग्राम विकास अधिकारी श्री विक्रमजीत बिश्नोई का आभार जताया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like