GMCH STORIES

दो बार एमआर अवॉर्ड से भी सम्मानित

( Read 541 Times)

02 May 26
Share |
Print This Page
दो बार एमआर अवॉर्ड से भी सम्मानित

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे  के मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग) श्री शशिकिरण का भारत सरकार के जॉईट सेक्रेटरी एम्पेनलमेंट पैनल में चयन हुआ है। वर्ष 2026 में एनडब्ल्यूआर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे एकमात्र अधिकारी है।
 रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर सर्विस के 2002 बैच के एसएजी अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर में सीपीआरओ, डीजीएमए सेक्रेटरी टू जीएम जेसे महत्वपूर्ण पदों पर किया है। उनकी कार्यकुशलता और योगदान को देखते हुए उन्हे दो बार एमआर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो रेलवे में उत्कृष्ट सेवा का बडा सम्मान माना जाता है।
 शशि किरण केवल प्रशानिक कार्याे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते है। वे स्काउट एवं गाइड के स्टेट कमिशनर के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे है और सरकार स्कूलों में बच्चों को पढाने जैसे कार्याे से भी जुडे हुए है। फिटनेस के प्रति सजग शशि साईक्लिंगए दौड और स्विमिंग जैसी गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेते है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like