GMCH STORIES

लायन्स क्लब सेंट्रल सिटी के नए पदाधिकारी घोषित

( Read 410 Times)

07 May 26
Share |
Print This Page
लायन्स क्लब सेंट्रल सिटी के नए पदाधिकारी घोषित

श्रीगंगानगर।लायन्स क्लब सेंट्रल सिटी की आम सभा का आयोजन अध्यक्ष ललित लूना के सानिध्य में किया गया। बैठक में नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व रीजन चेयरमैन रमेश मित्तल, जोन चेयरमैन अरुण लोहिया, पूर्व रीजन चेयरमैन विमल बिहानी तथा सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश सिंगल की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सभा में सर्वसम्मति से रविंदर गुप्ता को अध्यक्ष, शैलेन्द्रसिंह मोयल को सचिव एवं तरुण सिंगला को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी ने वर्षभर की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। साथ ही नवगठित टीम को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंदर गुप्ता ने बताया कि क्लब आगामी वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य करेगा।
सचिव शैलेन्द्रसिंह मोयल ने कहा कि क्लब शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, प्रचार-प्रसार एवं सदस्यता वृद्धि पर विशेष ध्यान देगा।
कोषाध्यक्ष तरुण सिंगला ने बताया कि क्लब स्थायी प्रोजेक्ट्स एवं कोष सुदृढ़ीकरण के माध्यम से सेवा कार्यों को नई दिशा देगा।
सभा में विमल बिहानी, रमेश मित्तल, अरुण लोहिया, राजेश सिंगल,  निशू बंसल, विजय जिंदल महेश गणेशगढ़िया,  सुनील सेवटा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like