GMCH STORIES

ग्राम रथों से मिल रही है ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

( Read 525 Times)

07 May 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथों से मिल रही है ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है।
गुरूवार को रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के डाबला, हरीपुरा, करड़वाली, मालसर, 19 एनपी, बाजुवाला, 6 जेकेएम, सूरतगढ़ विधानसभा के राजियासर स्टेशन, राजियासर गांव, मोकलसर, सांवतसर, देईदासपुरा, सिंगरासर, श्रीकरणपुर विधानसभा के 6 आरबी, 39 आरबी, तामकोट, 3 आरबीए, 1 पीएस, फकीरवाली, अनूपगढ़ विधानसभा के 6 जेडडब्ल्यूएम, 2 केएम, 3 डीडी, 9 डीडी, 6 डीडी, श्रीगंगानगर विधानसभा के मिर्जेवाला, दोलतपुरा, 11 क्यू, सादुलशहर विधानसभा के लालगढ़ जाटान, चक केरा, तख्तहजारा गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
दौलतपुरा में ग्राम रथ अभियान के दौरान कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. सतीश शर्मा, उद्यान विभाग की उपनिदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग, सहायक निदेशक श्री सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया, वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोड़ना है।
ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की आॅडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like