GMCH STORIES

लायंस क्लब की नई डिस्ट्रिक्ट पिन का विमोचन

( Read 621 Times)

09 May 26
Share |
Print This Page

लायंस क्लब की नई डिस्ट्रिक्ट पिन का विमोचन

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233-ई प्रथम) की ग्वालियर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित प्रांतपाल  आशुतोष वशिष्ठ द्वारा डिस्ट्रिक्ट पिन का विधिवत विमोचन किया गया। वरिष्ठ लॉयन लीडर आशीष अरोड़ा ने  बताया कि नई डिस्ट्रिक्ट पिन आगामी सत्र की सेवा गतिविधियों, संगठनात्मक एकता तथा लायनवाद की भावना का प्रतीक है। पिन का डिज़ाइन सेवा, नेतृत्व और समर्पण के मूल सिद्धांतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

इस अवसर पर प्रांतपाल सुधीर वाजपेई, सहप्रांतपाल निर्वाचित (द्वितीय) सीएस तोमर, पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, नितिन मांगलिक व अंजना जैन, प्रांत की प्रथम महिला किरण वाजपेई, आगामी वर्ष के प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ मंच पर मौजूद रही।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like