GMCH STORIES

भौमपूरा में नशा मुक्त जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

( Read 639 Times)

13 May 26
Share |
Print This Page

भौमपूरा में नशा मुक्त जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत भौमपुरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों, रिश्तों और भविष्य को खत्म कर देता है। आज नशा धीरे-धीरे गांवों की शांति और युवाओं के भविष्य को निगल रहा है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें, खेल और सपने होने चाहिए, उस उम्र में कुछ युवा गलत संगत और नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं।
पूर्व विधायक श्री बलवीर सिंह लूथरा ने कहा नशे की वजह से घर टूट गए, किसी मां की आंखों की नींद छिन गई, किसी पिता का सहारा खत्म हो गया और कई बहनों के सपने बिखर गए। अगर युवा ठान ले, तो गांव बदल सकता है। अगर गांव बदल जाए, तो पूरा समाज बदल सकता है। अंत में श्री सतीश शर्मा के द्वारा सभी युवाओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त गांव बनाने की शपथ ली और यह विश्वास जताया कि जागरूकता, एकजुटता और सकारात्मक सोच के माध्यम से गांव को नशे की बुराई से बचाया जा सकता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like