GMCH STORIES

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 28 जून से

( Read 349 Times)

08 Jun 26
Share |
Print This Page

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 28 जून से

पहले दिन बूथों पर और आगामी दो दिनों तक घर-घर जाकर पिलाई जायेगी दवा
जिला टास्क फोर्स बैठक में स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
श्रीगंगानगर।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसर पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो की प्रभावी क्रियान्विति के लिये निर्देशित किया गया।
बैठक में डॉ. मुकेश मेहता द्वारा अवगत करवाया गया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 28 जून से होगी। इसके तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को 28 जून 2026 को विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके पश्चात आगामी दो दिनों तक स्वास्थय विभाग की टीमंे घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। सीईओ ने चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए स्वास्थय विभाग के अधिकारी अपने माइक्रो प्लान के अनुसार बच्चों को खुराक पिलाएं।
इस दौरान पड़ोसी देशों में पोलियो के प्रकरण सामने आने के पश्चात जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तौर पर जागरूकता गतिविधियां करने और 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा गांव और ढाणियों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए भी गठित टीमों द्वारा प्रत्येक बच्चे तक पहुंचते हुए दवा पिलाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान में सहयोग के लिये निर्देशित किया गया। हाई रिस्क क्षेत्रों एवं पूर्व चरणों में वंचित रहे बच्चों की कार्य योजना पर चर्चा के पश्चात शीत श्रृंखला उपकरणों की उपलब्धता, आवश्यकता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिये विभागीय अधिकारियों से समन्वय, वैक्सीन एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की उपलब्धता ब्लॉक स्तरीय रिर्पोटिंग- नियंत्रण कक्ष की स्थापना, एनजीओ से सहयोग लेने सहित अन्य गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अनुरोध तिवारी, स्वास्थय विभाग के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like